Tuesday, September 15, 2026
HomeखेलKanpur : मुक्कों की चोट से चमका कानपुर, मंडलीय बॉक्सिंग में ओवरऑल...

Kanpur : मुक्कों की चोट से चमका कानपुर, मंडलीय बॉक्सिंग में ओवरऑल चैंपियन

Kanpur। किदवईनगर स्थित चिरंजी लाल राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के बॉक्सिंग रिंग में मंगलवार को मंडलीय स्कूली बालक-बालिका मुक्केबाजी प्रतियोगिता हुई। इसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग में हुए मुकाबलों में कानपुर नगर के मुक्केबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रिंसिपल रामपाल साहू ने खिलाड़ियों का हाथ मिलवाकर किया। मुकाबलों में कानपुर नगर के अलावा कानपुर देहात, इटावा और फर्रुखाबाद के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में हिस्सा लिया। अंडर-17 बालक वर्ग में 40 किग्रा में कानपुर के अर्जुन, 54 किग्रा में लकी, 57 किग्रा में अनिकेत, 60 किग्रा में तनमय और 66 किग्रा में अनि कश्यप ने अपने-अपने भार वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।

50 किग्रा में उत्कर्ष, 52 किग्रा में कार्तिक व अंडर-19 के 51 किग्रा में विकास, 52 किग्रा में कन्हैया, 60 किग्रा में नारद और 64 किग्रा में ओजस गौड़ व मानस मिश्रा ने भी शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-17 बालिका वर्ग में 46 किग्रा में अंजली और 48 किग्रा में निशा ने स्वर्ण पदक जीता। 54 किग्रा में सान्या ने भी कानपुर नगर को स्वर्ण दिलाया। अंडर-19 बालिका वर्ग के 60 किग्रा में अमूल्या केसरवानी ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-14 में 50 किग्रा भार वर्ग में कानपुर के अनमोल ने रजत और सरज कुमार ने कांस्य पदक जीता।

प्रतियोगिता के दौरान मंडलीय क्रीड़ा सचिव अनुराग मिश्र, नगर क्रीड़ा सचिव सत्य प्रकाश तिवारी, बॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्याम मिश्रा, सचिव संजीव दीक्षित, संजीव करियार, संजय गुप्ता, संतोष त्यागी, कंचन भारती समेत निर्णायक और खेल अधिकारी मौजूद रहे।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...