Kanpur । कोलकाता में 12 से 15 जून तक ऑल इंडिया ओपन नेशनल स्पीड स्केटिंग चैंपियनशिप हुई। इसमें कानपुर के स्केटर कुशाग्र श्रीवास्तव ने दो रजत पदक जीतकर शहर और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कुशाग्र ने प्रतियोगिता की 100 मीटर रोड रेस और 500 मीटर रोड रेस स्पर्धाओं में दो रजत पदक हासिल किए।
।आवास विकास कल्याणपुर स्थित केशवपुरम निवासी कुशाग्र के पिता मोहन कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वह पिछले तीन वर्षों से प्रशिक्षक समीर रहमान से अभ्यास सीख रहा है। कानपुर रोलर स्केट स्पोर्ट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने कुशाग्र की उपलब्धि पर अध्यक्ष विपिन त्रिपाठी, महासचिव महबूब बेग, उपाध्यक्ष सत्यम कश्यप, देवेंद्र सिंह सेंगर, सह-सचिव शुभम सागर, मोहम्मद सलमान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फैसल अंसारी ने बधाई दी


