Tuesday, September 15, 2026
HomeखेलKanpur : बरेली की प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कानपुर के आठ खिलाड़ी...

Kanpur : बरेली की प्रादेशिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कानपुर के आठ खिलाड़ी चयनित

Kanpur। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से अर्मापुर ​स्थित एसएएफ मैदान पर अंडर-23 बालक-बालिका और पुरुष-महिला वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल आयोजित किए गए। विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया।

ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी 26 और 27 सितंबर को बरेली में होने वाली प्रादेशिक प्रतियोगिता में कानपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। लेकिन इस प्रतियोगिता के ओपेन वर्ग के लिए किसी भी महिला ​खिलाडी का आवेदन नहीं आया। ऐसे में सिर्फ बालक व पुरुष वर्ग में ही ​खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया।

चयनित ​खिलाड़ी::अंडर-23 वर्ग में रवि प्रकाश, सात्विक अरोड़ा, अमृतेश शाही, सत्यम विश्वकर्मा और पंकज का चयन किया गया है। पुरुष वर्ग में अनुराग सिंह, विकास सिंह और रजत कुशवाह को टीम में शामिल किया गया।
चयन प्रक्रिया के दौरान जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी, वरिष्ठ संयुक्त सचिव दिनेश सिंह भदौरिया, रमेश मिश्रा, शिव यादव और राजेश सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। पदाधिकारियों ने चयनित खिलाड़ियों को बरेली में होने वालीप्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...