पांच दिवसीय शिविर में खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक और खेल क्षमता परखेंगे कोच
Kanpur। जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से जेएनटी अंडर-12 के चयनित 30 खिलाड़ियों का पहला प्रशिक्षण शिविर रविवार, 30 नवंबर से कानपुर साउथ मैदान पर शुरू होगा। पांच दिवसीय शिविर का समापन चार दिसंबर को होगा। प्रतिदिन सुबह 10 बजे से आयोजित होने वाले इस शिविर में खिलाड़ियों को मुख्य कोच डॉ. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार व शिव श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
आयोजन सचिव अमित मिश्रा के अनुसार, शिविर में कानपुर के 15, लखनऊ के पांच, गोरखपुर और अलीगढ़ के दो-दो खिलाड़ियों के अलावा वाराणसी, देवरिया, उन्नाव, झांसी, बांदा और सुल्तानपुर के एक-एक खिलाड़ी शामिल होंगे। शिविर के पहले दिन खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता का आकलन किया जाएगा। इसके साथ ही उनसे संवाद कर प्रशिक्षण की रूपरेखा समझाई जाएगी। पहले दिन 25 ओवर का अभ्यास मैच भी कराया जाएगा, जिससे खिलाड़ियों की खेल क्षमता और कमजोरियों का आकलन किया जा सके।

