मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 29 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : संडे लीग में कोर सीजन और मेटाडोर फोम एकादश की शानदार जीत
खेल

Kanpur : संडे लीग में कोर सीजन और मेटाडोर फोम एकादश की शानदार जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 29, 2026

ललित शर्मा और मिशन गुप्ता बने मैन ऑफ द मैच, बल्लेबाजों ने दिखाया दम

 

Kanpur।  कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित संडे लीग में रविवार को खेले गए पहले मैच में कोर सीजन ने डैम चैलेंजर्स को सात विकेट से पराजित किया। जबकि दूसरे मैच में मेटाडोर फोम एकादश ने कलावती सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया।

#kanpur
Oplus_0

पीएसी मैदान पर डैम चैलेंजर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में एक विकेट पर 163 रन बनाए। अभिलाष चतुर्वेदी ने 49, अमर पांडे ने 27 और विशाल पाठक ने 22 रन का योगदान दिया। कोर सीजन की ओर से विशाल पाठक और दिव्यांशु ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में कोर सीजन ने 14.5 ओवर में तीन विकेट पर 165 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। ललित शर्मा ने 45, फराज अहमद ने 43 और मुकेश मिश्रा ने 43 रन बनाए।

ललित शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, सप्रू मैदान पर कलावती सुपर किंग्स ने आठ विकेट पर 165 रन बनाए। कृष्णा बाली ने 43 और गुरुमीत ने 22 रन बनाए। मेटाडोर फोम की ओर से मिशन गुप्ता ने तीन और अनिरुद्ध गुप्ता ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए मेटाडोर फोम एकादश ने 24.2 ओवर में चार विकेट पर 165 रन बनाकर छह विकेट से जीत दर्ज की। प्रबल केसरवानी ने 82 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि मिशन गुप्ता 33 रन बनाकर नाबाद रहे। मिशन गुप्ता को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।