Kanpur । आईएमए टी-20 ट्रायएंगुलर लेदर बॉल क्रिकेट सीरीज का सेमीफाइनल शनिवार को खेला गया। इसमें आईएमए रेड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कॉनपोर सुपर किंग्स को सात विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया गया।
टीएसएच मैदान पर खेले गए मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनपोर सुपर किंग्स ने निर्धारित 22 ओवर में सात विकेट पर 121 रन बनाए। टीम की ओर से डॉ. शुभम चतुर्वेदी ने सर्वाधिक 54 रन की पारी खेली। आईएमए रेड के गेंदबाज डॉ. विनीत रस्तोगी ने घातक गेंदबाजी करते हुए 23 रन देकर चार विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आईएमए रेड की टीम ने दक्ष गडी के 45 रन और डॉ. राहुल के नाबाद 32 रनों की मदद से 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 124 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया।
शानदार गेंदबाजी के लिए डॉ. विनीत रस्तोगी को प्लेयर ऑफ द मैच और बेस्ट बॉलर चुना गया, जबकि डॉ. शुभम चतुर्वेदी को बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला। आईएमए कानपुर शाखा की टीम आईएमए 2026-27 के तत्वावधान में आयोजित इस सीरीज में आईएमए ब्लू, आईएमए रेड और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (आईडीए) की टीमों ने हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता का आयोजन आईएमए अध्यक्ष डॉ. अमित सिंह गौर, सचिव डॉ. दीपक श्रीवास्तव और वित्त सचिव डॉ. दिनेश चंद्रा के मार्गदर्शन में किया गया। आयोजन में स्पोर्ट्स सब कमेटी के चेयरपर्सन डॉ. सी. निहलानी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

