मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 28 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सिंह स्मैशर्स और स्टार इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत
खेल

Kanpur : सिंह स्मैशर्स और स्टार इलेवन ने दर्ज की शानदार जीत

Akash Chaudhary

एससीपीएल में सरबजीत और बलवीर सिंह बने मैन ऑफ द मैच, विरोधी टीमों को दी शिकस्त

Kanpur ।  सिख क्रिकेट प्रीमियर लीग (एससीपीएल) के पहले मुकाबले में सिंह स्मैशर्स ने सिंह एम्पायर इलेवन को 29 रन से पराजित किया। जबकि दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन ने कैप्टन इलेवन को 41 रन से शिकस्त दी।किदवईनगर ​स्थित स्व. रतनलाल शर्मा स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में सिंह स्मैशर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14.1 ओवर में 127 रन बनाए। टीम से सरबजीत सिंह ने 45 रन, मन्नी ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में अमृत सिंह व साहिब सिंह ने तीन-तीन विकेट, प्रभजति सिंह व गुरूसेवक सिंह ने दो-दो विकेट झटके।

 

जवाब में सिंह एम्पायर इलेवन की पूरी टीम 13 ओवर में 98 रन पर सिमट गई। टीम से प्रभजोत ने सर्वा​धिक 24 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में गगनदीप सिंह ने चार, सरबजीत सिंह ने दो को आउट किया। शानदार प्रदर्शन के लिए सरबजीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले में स्टार इलेवन की टीम ने 15 ओवर में पांच विकेट के पतन पर 160 रन बनाए। टीम से बलवीर सिंह ने 51 रन व हरप्रीत सिंह ने नाबाद 40 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में चरणजीत सिंह ने तीन को आउट किया।

जवाब में कैप्टन इलेवन की टीम 13 ओवर में पांच विकेट पर 119 रन ही बना सकी। टीम से गुरनीत सिंह ने सर्वा​धिक 47 रन बनाए, तो गेंदबाजी में गुरमीत सिंह ने दो को आउट किया। बलवीर सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर प्रभलीन सिंह, प्रभजीत सिंह, मनित पॉल, करनजीत सिंह, नीतू सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।