Tuesday, June 2, 2026
HomeखेलKanpur : पुनीत-अभिजीत की जोड़ी ने दिलाई ओलंपिक क्लब को बड़ी जीत

Kanpur : पुनीत-अभिजीत की जोड़ी ने दिलाई ओलंपिक क्लब को बड़ी जीत

Kanpur। केसीए की केडीएमए क्रिकेट लीग में खेले गए क्वार्टर फाइनल मैच में ओलंपिक क्लब ने कानपुर स्टारलेट को 97 रन से पराजित किया। श्यामनगर ​​स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में ओलंपिक क्लब ने 20 ओवर में सात विकेट पर 173 रन बनाए। टीम से पुनीत पाल ने 82 रन, वीर प्रताप ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सुरेंद्र सिंह, विकास सिंह ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी कानपुर स्टारलेट की पूरी टीम 14 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से श्रेयांस सिंह ने 20 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अ​भिजीत सिंह ने चार, अनिकेत यादव व राज कटियार ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच अ​भिजीत सिंह को चुना गया।

 

 

 

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...