Tuesday, June 2, 2026
HomeखेलKanpur : अदरिक और अरजित के दम पर प्राइम एनलाइटेन इलेवन की...

Kanpur : अदरिक और अरजित के दम पर प्राइम एनलाइटेन इलेवन की शानदार जीत

Kanpur । जेएनटी स्पोर्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 14वीं जेएनटी अंडर-12 क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में प्राइम एनलाइटेन इलेवन ने सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन को नौ विकेट से मात दी। जीत में अदरिक और अरजित ने अर्द्धशतकीय पारियों का योगदान दिया।

#kanpur

किदवईनगर ​स्थित कानपुर साउथ मैदान पर खेले गए मुकाबले में सिग्मा ग्रिपलॉक इलेवन ने 25 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। टीम से कृष्णा यादव ने 85 रन, आदित्य यादव ने 45 रन की पारी खेली, तो गेंदबाजी में अद्यान ने दो, तेजस अवस्थी, अररिक ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए प्राइम एनलाइटेन इलेवन की टीम ने 23.1 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाकर मैच जीता।

जीत में अरजित ने नाबाद 85 रन और अररिक ने नाबाद 70 रन की मैच जिताऊ पारियां खेली, तो गेंदबाजी में एकमात्र विकेट सुयांश ने अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच का ​​खिताब अदरिक को चुना गया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...