Tuesday, April 14, 2026
HomeखेलKanpur : केडीएमए लीग का रंगारंग आगाज, ग्रीनपार्क हॉस्टल की शानदार जीत

Kanpur : केडीएमए लीग का रंगारंग आगाज, ग्रीनपार्क हॉस्टल की शानदार जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की केडीएमए लीग का शुभारंभ रविवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में
ग्रीनपार्क हॉस्टल और एमयूसी के मुकाबले के साथ हुआ। इसमें ग्रीनपार्क हॉस्टल ने एमयूसी को छह विकेट से हराया।मुख्य अति​थि कमिश्नर ऑफ पुलिस रघुवीर लाल व डॉ. संजय कपूर ने ​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर व पारंपरिक घंटा बनाकर किया।

#kanpur

मैच में एमयूसी की पूरी टीम ग्रीनपार्क हॉस्टल
की घातक गेंदबाजी के आगे 18 ओवर में मात्र 53 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से सौरभ झा 19 रन के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सका, तो गेंदबाजी में नीरज कुमार ने सात व विष्णु ने दो विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्रीनपार्क हॉस्टल की टीम ने 10.3 ओवर में चार विकेट खोकर 54 रन बनाकर मैच जीता।

#kanpur

जीत में यार्थथ ने 19, देवेंद्र प्रजापति ने 11 व अतीत यादव ने 10 रन बनाए, तो गेंदबाजी में शुभम केसरवानी ने दो, ह​र्षित व सुधीर ने एक-एक विकेट अपने नाम किया। प्लेयर ऑफ द मैच नीरज कुमार को चुना गया। संचालन अरविंद ने किया। इस मौके पर केसीए अध्यक्ष एसएन सिंह, सचिव कौशल कुमार, संजय तिवारी, आशीष सचान, विनय आनंद, गोपाल शर्मा, अंकित राजपूत,​ श​शिकांत खांडेकर, राहुल सप्रू, कपिल पांडे, अश्वनी कोहली, ​शिवकुमार, अरुण भाटिया समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!