Sunday, October 11, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए ने बदला क्रिकेट लीग का 75 साल पुराना ढांचा

Kanpur : केसीए ने बदला क्रिकेट लीग का 75 साल पुराना ढांचा

केसीए की लीग में अब सीनियर और जूनियर के होंगे मुकाबले, मार्च तक खत्म होगी प्रतियोगिता; महिला क्रिकेट के लिए फरवरी में शुरू होगी राज्यस्तरीय टी-20 ट्रॉफी

 

Kanpur । उप्र में क्रिकेट का गढ़ कहे जाने वाले कानपुर शहर में इस खेल का संचालन करने वाली संस्था एतिहासिक कदम उठाने जा रही है। जिससे वर्ष 1951 से शहर में चला आ रहा क्रिकेट का प्रारूप पूरी तरह बदल जायेगा। जिसमें प्रदेश की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग समेत अंडर-13, 15 और 18 आयु वर्ग के अलावा महिला क्रिकेट को काफी बढ़ावा मिलेगा।

रविवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की प्रेस वार्ता में क्रिकेट डेवलेपमेंट कमेटी के चेयरमैन डा.संजय कपूर ने बताया कि इस वर्ष से केसीए की लीग का प्रारूप केवल दो प्रारूपों में खेला जायेगा। जिसमें सीनियर डिवीजन के मैच उन्हीं मैदानों में होंगे जिसमें गेंदबाज स्पाइक्स शूज का इस्तेमाल कर सके। यह मैच 45 ओवर के होंगे। वहीं जूनियर डिवीजन के मैच 35 ओवर के होंगे। इसके अलावा अन्य सभी डिवीजन खत्म कर दिये गये हैं। लीग के सभी मैच प्रत्येक दशा में अगले वर्ष मार्च तक समाप्त होंगे। इसके बाद संघ से आबद्ध 16 क्लबों के मध्य टी-20 लीग का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा अंडर-13, 15 और 18 क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए सभी के पूरे वर्ष में तीन कैंप तथा प्रतियोगिताएं आयोजित करायी जायेंगी।

जिसकी शुरुआत सोमवार से अंडर-15 कैंप से होगी। इन सभी में चार बाहरी खिलाड़ियों से अधिक कोई भी टीम नहीं रख सकेगी। फन क्रिकेट के लिए संडे लीग और छोटे बच्चों के लिए जेएनटी अंडर-12 लीग जारी रहेगी। महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए पहले से जारी राज रतन महिला लीग, डा. गौर हरि संघानिया राज्य स्तरीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के अलावा अगले वर्ष फरवरी में राजीव शुक्ला राज्य स्तरीय महिला चैलेंजर टी-20 ट्रॉफी की शुरुआत होगी। जिसमें शामिल पांच टीमों के लिए पूरे प्रदेश के खिलाड़ियों को ट्रायल के माध्यम से चुना जायेगा।

इसमें मार्की खिलाड़ी को 15 हजार, अन्य को दस व पांच हजार रुपए मिलेंगे। सभी मैच दिन-रात्रि होंगे। केसीए के अंपायर व स्कोरर के लिए भी सेमीनार आयोजित होगा। इस मौके पर केसीए के चेयरमैन उमेश मेहरोत्रा, अध्यक्ष संजय तिवारी, सचिव दिनेश कटियार, यूपीसीए की महिला कमेटी की जीएम रीता डे, मीडिया मैनेजर अहमद अली खान तालिब आदि मौजूद रहे।
—

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...