मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंFriday, 6 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur: यूपी के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी से बाहर होने की गाज ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर पर गिरी
खेल

Kanpur: यूपी के कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी से बाहर होने की गाज ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर पर गिरी

Parpanch News

Kanpur: कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी के शुक्रवार को ग्रीनपार्क में ड्रॉ समाप्त हुए सेमीफाइनल मुकाबले में मेजबान उत्तर प्रदेश लचर प्रदर्शन के कारण पंजाब से पहली पारी में पिछड़ने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गया।

इस मुकाबले में पंजाब की टीम मेजबान उत्तर प्रदेश पर सभी क्षेत्रों में भारी पड़ी। पंजाब के बल्लेबाजों ने जहां मेजबान गेंदबाजों की जमकर खबर ली, वहीं उनके गेंदबाजों के सामने उत्तर प्रदेश के बल्लेबाज भी नाकाम रहे। टीम के बाहर होने का सबसे पहला खामियाजा ग्रीनपार्क के पिच क्यूरेटर भूपेंद्र को उठाना पड़ा। यूपीसीए सचिव ने उन्हें कमला क्लब स्थानान्तरित करते हुए वहां का काम संभाल रहे यूपीसीए के मुख्य पिच क्यूरेटर शिव कुमार को ग्रीनपार्क का कार्य सौंप दिया है। इस फेरबदल के पीछे माना जा रहा है कि यूपीसीए के आलाधिकारी पिछले दिनों ग्रीनपार्क में खेले गये घरेलू मुकाबलों के नतीजों से संतुष्ट नहीं थे। गौरतलब है कि वर्ष 2024 में यूपीसीए सचिव अरविंद श्रीवास्तव ने ही इन दोनों क्यूरेटरों को इन्हीं दोनों स्टेडियम से अदला-बदली की थी, जो अब पुनः वापस हो गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *