Sunday, August 16, 2026
HomeकानपुरKanpur : प्रधानमंत्री पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध...

Kanpur : प्रधानमंत्री पर सपा सांसद द्वारा की गई टिप्पणी के विरोध में भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदर्शन कर दिया ज्ञापन

Kanpur ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर महोबा के सपा सांसद द्वारा की अशोभनीय अमर्यादित एवं आपत्तिजनक से भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा कानपुर महानगर की समस्त पदाधिकारियों के साथ जिला अध्यक्ष भाजपा कानपुर उत्तर अनिल दीक्षित के नेतृत्व में जिला मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने प्रधानमंत्री का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान,अखिलेश यादव माफी मांगो माफी मांगो के नारों के साथ जिलाधिकारी कानपुर नगर के कार्यकाल पर प्रदर्शन किया ।

#kanpur

इसके बाद महामहिम राज्यपाल महोदया को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा ।इस अवसर पर महिलाओं ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री केवल किसी दल विशेष के नेता नहीं बल्कि 140 करोड़ देशवासियों की लोकतांत्रिक आस्था एवं भारत के संवैधानिक सम्मान के प्रतीक है ऐसे सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति के प्रति अपमानजनक भाषा का प्रयोग न केवल लोकतांत्रिक मर्यादाओं का उल्लंघन है बल्कि देश की गर्म को भी ठेस पहुंचाने वाला कृत्य है।समाजवादी पार्टी के नेताओं द्वारा लगातार अमर्यादित भाषा एवं अशोभनीय आचरण अपनाना यह दर्शाता है कि विपक्ष पूरी तरीके से राजनीतिक शिष्टाचार एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को भूल चुका है।

#kanpur

महिला मोर्चा कानपुर महानगर इस प्रकार की मानसिकता की कड़ी निंदा करता है और आपसे मांग करता है कि उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए संबद्ध सांसद के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें। इससे भविष्य में कोई भी जनप्रतिनिधि देश के संविधानिक पदों की गरिमा के साथ खिलवाड़ करने का साहस न कर सके। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से उत्तर जिला अध्यक्ष सरोज सिंह,दक्षिण अध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, डॉ विजया तिवारी,रीता शास्त्री,पूनम कपूर,रंजीता पाठक अनीता चतुर्वेदी,बबीता निगम,अर्शी सुल्तान,सीमा एमबीए,रीता पासवान,राधा सैनी,अनीता सोनी,पूनम कंवर,प्रीति साहू, लक्ष्मी शुक्ला सुधा सिंह सुमित्रा प्रजापति अनामिका पाल बबीता चौहान गीता सिंह प्रीति श्रीवास्तव प्रेमलता तिवारी मधु तिवारी रीना गुप्ता वंदना बबली पुष्पा, प्रीति,अनुराग शर्मा,जिला महामंत्री अवधेश सोनकर, प्रमोद विश्वकर्मा,अभिनव दीक्षित, उपाध्यक्ष शिवांग मिश्रा,प्रशांत त्रिपाठी सुरेश गुप्ता,अभिमन्यु सक्सेना, सचिवेंद्र सिंह सेंगर,आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...