मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : ग्रीन पार्क में दिखेगा बेटियों का दम, मंडल की टीम घोषित
खेल

Kanpur : ग्रीन पार्क में दिखेगा बेटियों का दम, मंडल की टीम घोषित

Akash Chaudhary

 

 

Kanpur । ग्रीन पार्क स्टेडियम में पांच से 12 दिसंबर तक होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्टेट फुटबाल चैंपियनशिप का आयोजन होगा। इसमें हिस्सा लेने के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन सोमवार को ग्रीन पार्क में ट्रायल मैच के आधार पर किया गया। ट्रायल मैच के प्रदर्शन के आधार पर चयन समिति के अमित वर्मा, डीबी थापा, राम कृपाल व फुटबाल संघ के पदाधिकारियों ने 22 खिलाड़ियों का चयन किया। अब 25 नवंबर से तीन दिसंबर तक कैंप का आयोजन ग्रीन पार्क स्टेडियम में किया जाएगा।

 

जहां पर खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के लिए तैयार किया जाएगा। जिला फुटबाल संघ के सचिव अजित सिंह ने बताया कि ट्रायल के आधार पर कानपुर मंडल की टीम में कानपुर देहात की ललिता, ललिता देवी, संस्कृति, खुशबू, सलोनी मिश्रा, दीक्षा यादव, पूजा यादव का चयन हुआ। वहीं, मेघा दुबे, मानसी, आराध्या यादव, रुचि झा, अवनी यादव, आराधना सिंह, प्रिया नट, संध्या शुक्ला, काजल राजपूत, काजल सोनकर, श्रद्धा गौतम, जानवी, खुशूब, साक्षी, उन्नति वर्मा का चयन हुआ। यह खिलाड़ी कानपुर नगर की है। जो स्टेट चैंपियनशिप में मंडल की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी।