क्रिकेट के साथ फुटसल, शतरंज और ताइक्वांडो का होगा प्रशिक्षण
Kanpur । स्वरूप नगर स्थित बालनिकुंज में मंगलवार को एक नयी स्पोटर््स एकेडमी की शुरुआत होने जा रही है। इस सेंटर में अभी चार खेलों का प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसके अलावा यहां गूंज संस्था का भी स्थायी सेंटर स्थापित किया जायेगा। एकेडमी के सदस्य जय बजाज ने बताया कि पिछले एक वर्ष से यहां स्पोटर््स एकेडमी को तैयार किया जा रहा था।
जिसमें क्रिकेट के प्रशिक्षण हेतु तीन पिचों का निर्माण भी किया गया। इसमें दो काली मिट्टी से बनी पिच हैं तथा एक पिच सीमेंट की है। इन पिचों का शुरुआती काम यूपीसीए के दिव्गंत पिच क्यूरेटर शिवकुमार की देखरेख में हुआ था। उन्होंने बताया कि यहां क्रिकेट प्रशिक्षण का संचालन पूर्व रणजी खिलाड़ी व यूपी सीनियर टीम के सहायक कोच राहुल सप्रूको सौंपी गयी है। इसके अलावा नगर निगम के पूर्व क्रिकेट कोचजफर आलम यहां खिलाड़ियों का पारंगत करेंगे। इसके अलावा फुटसल की जिम्मेदारी खुद जय बजाज संभालेंगे।
शतरंज सिखाने के लिये यहां अलग के चेस रूप स्थापित किया गया है, जिसमें जिला शतरंज संघ सचिव दिलीप श्रीवास्तव के माग्रदर्शन में प्रतिदिन क्लास आयोजित की जायेगी। ताइक्वांडो प्रशिक्षण भी जिला संघ के प्रशिक्षकों द्वारा दिया जायेगा। इसके अलावा यहां गूंज संस्था का भी स्थायी सेंटर होगा। जिसमें कोई भी इच्छुक व्यक्ति जरूरतमंदों के लिए वस्त्र व जरूरी सामान दे सकेगा।

