मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : जहीरउद्दीन के हरफनमौला प्रदर्शन से जेडी क्लब जीता, काउंटी की भी बड़ी जीत
खेल

Kanpur : जहीरउद्दीन के हरफनमौला प्रदर्शन से जेडी क्लब जीता, काउंटी की भी बड़ी जीत

Akash Chaudharyअपडेट: November 23, 2026

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित केडीएमए क्रिकेट लीग 2026-27 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में जहीरउद्दीन के शानदार हरफनमौला प्रदर्शन की बदौलत जेडी क्लब ने गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब को सात विकेट से पराजित किया। वहीं, दूसरे मैच में काउंटी क्लब ने तरुण क्लब को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की।
मंटोरा मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोल्डन स्पोर्टिंग क्लब की टीम 27.4 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। राज सिंह ने 28 रन बनाए।

जेडी क्लब की ओर से जहीरउद्दीन ने 15 रन देकर चार विकेट और मनीष पाल ने 12 रन देकर दो विकेट झटके। जवाब में जेडी क्लब ने 14.3 ओवर में तीन विकेट पर 104 रन बनाकर जीत हासिल कर ली। अमन राजपूत ने 24 और जहीरउद्दीन ने नाबाद 33 रन बनाए। सचिन यादव ने दो विकेट लिए।

वहीं, पीएसी मैदान पर तरुण क्लब की टीम 15.5 ओवर में 63 रन पर आउट हो गई। देवेंद्र सिंह ने 27 रन बनाए। काउंटी क्लब के नीरज पांडेय ने आठ रन देकर पांच विकेट, रियाजुद्दीन ने तीन और सर्वेश दुबे ने दो विकेट लिए। जवाब में काउंटी क्लब ने 9.3 ओवर में दो विकेट पर 67 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। आर्यमान राजपूत ने 57 रन की नाबाद पारी खेली।