मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंMonday, 23 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : सीएसजेएमयू का विजय अभियान जारी, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम
खेल

Kanpur : सीएसजेएमयू का विजय अभियान जारी, प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंची टीम

Akash Chaudhary

Kanpur । छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर की क्रिकेट टीम ने नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी गेम्स में लगातार चौथी जीत दर्ज कर प्री-क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सोमवार को खेले गए चौथे मुकाबले में कानपुर की टीम ने जामिया हमदर्द विश्वविद्यालय, दिल्ली को 114 रन से करारी शिकस्त दी।

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में सीएसजेएमयू कानपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 188 रन बनाए। शिवांशु सचान ने 80 रन की शानदार पारी खेली। वहीं शशांक सिंह ने 38 और उत्कर्ष यादव ने 31 रन का योगदान दिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जामिया हमदर्द दिल्ली की टीम कानपुर के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17.1 ओवर में 74 रन पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से आर्यन शर्मा ने 24 और वावेश खान ने 23 रन बनाए। कानपुर की जीत में अनुभव कश्यप ने अहम भूमिका निभाते हुए महज तीन रन देकर चार विकेट झटके।

शौर्यदीप पांडेय और सद्दाम हुसैन ने भी दो-दो विकेट हासिल किए। टीम के कोच डॉ. विपेंद्र सिंह परमार और मैनेजर प्रो. सोहेल रजा ने बताया कि टीम अब प्री क्वार्टर फाइनल में खेलेगी। यदि अगला मुकाबला वह जीती तो ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई करेंगी।