मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSaturday, 7 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : बीसीसीआइ पैनल में शामिल तन्मय करेंगे आइपीएल में अंपायरिंग
खेल

Kanpur : बीसीसीआइ पैनल में शामिल तन्मय करेंगे आइपीएल में अंपायरिंग

Akash Chaudhary

Kanpur । बीसीसीआइ के अंपायरिंग पैनल में शामिल पूर्व क्रिकेटर तन्मय श्रीवास्तव आइपीएल के आठ मैच की अंपायरिंग करेंगे। वे 22 मार्च से 25 मई तक होने वाले आइपीएल में बतौर अंपायर शामिल होंगे।

ग्रीन पार्क के क्रिकेट छात्रावास में रहकर क्रिकेट की बारीकियां सीखने वाले तन्मय श्रीवास्तव उप्र की रणजी टीम के सदस्य रहे। वे कैफ, प्रवीन कुमार, सुरेश रैना, आरपी सिंह कई खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं।

प्रथम श्रेणी में 90, लिस्ट ए में 44, टी-20 में 34 मैच खेलने वाले तन्मय आइपीएल टीम में पंजाब की ओर से भी खेल चुके हैं। वर्ष 2023 में तन्मय ने बीसीसीआइ की अंपायरिंग परीक्षा उत्तीर्ण कर की। वे उप्र से अंपायरिंग करने वाले पहले खिलाड़ी होंगे। इससे पहले कोई भी उप्र का खिलाड़ी आइपीएल जैसे मंच तक नहीं पहुंच सका है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *