Saturday, April 25, 2026
Homeअवर्गीकृतKanpur : स्वर और लविश की शानदार बल्लेबाजी से बीसीए लीजेंड्स की...

Kanpur : स्वर और लविश की शानदार बल्लेबाजी से बीसीए लीजेंड्स की जीत

Kanpur। केसीए की संडे लीग में रविवार की देर रात गंगा बैराज के बीसीए मैदान में खेले गए डे-नाइड मुकाबले में बीसीए लीजेंड्स ने ब्लू वारियर्स को पांच विकेट से हराया। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वारियर्स ने 29.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 169 रन बनाए। इसमें रोहित ने सर्वाधिक 53 और मनिंदर ने 42 रनों का योगदान दिया।

गेंदबाजी में बीसीए के सुरेंद्र ने 27 रन देकर तीन और सत्येंद्र ने दो विकेट चटकाए। जवाब में बीसीए एकादश ने लक्ष्य को 27वें ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। बीसीए लीजेंड्स की ओर से स्वर टंडन ने सर्वाधिक 70 रनों की नाबाद पारी खेली। उनका साथ लविश ने 46 रन बनाकर निभाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!