मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंWednesday, 4 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणअभियान:डीएम ने बिठूर में बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र का किया वितरण
कानपुर

Kanpur : विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षणअभियान:डीएम ने बिठूर में बीएलओ के साथ गणना प्रपत्र का किया वितरण

Akash Chaudhary

Kanpur ।भारत निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को त्रुटिरहित, अद्यतन और सर्वसमावेशी बनाना है। इस अभियान के अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने बिठूर क्षेत्र का निरीक्षण किया।

#kanpur

उन्होंने बूथ संख्या 8 पर बीएलओ क्षमा शर्मा के साथ स्वयं मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया और बीएलओ का उत्साहवर्धन किया। साथ ही मतदाताओं को प्रपत्र भरने की प्रक्रिया के विषय में विस्तार पूर्वक जानकारी भी दी।जिलाधिकारी ने बताया कि 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक जनपद में 3620 बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर गणना प्रपत्र का वितरण और संग्रहण कार्य संपादित कर रहे हैं।

#kanpur

उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की बुनियाद है और बीएलओ इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाएँ।कार्यक्रम के दौरान एसडीएम सदर अनुभव सिंह, तहसीलदार सदर विनय द्विवेदी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने बीएलओ को यह भी निर्देशित किया कि वे गणना कार्य के साथ-साथ मतदाताओं को मतदाता सूची में सुधार एवं अद्यतन की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *