Saturday, July 18, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसए में 20 जुलाई से छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण...

Kanpur : सीएसए में 20 जुलाई से छह दिवसीय मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण शुरू

किसानों, छात्रों और युवाओं को मिलेगा खेती से लेकर व्यवसाय तक का व्यावहारिक प्रशिक्षण

Kanpur । चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (सीएसए) में 20 से 25 जुलाई तक मशरूम उत्पादन तकनीक पर छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पादप रोग विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मुकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह प्रशिक्षण किसानों, छात्रों, शहरी युवाओं और मशरूम की खेती या व्यवसाय शुरू करने के इच्छुक लोगों के लिए उपयोगी होगा।

उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान एस्टर, बटन और मिल्की मशरूम की वैज्ञानिक खेती, उत्पादन तकनीक, रखरखाव और विपणन से जुड़ी जानकारी दी जाएगी। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों को विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक (प्रैक्टिकल) प्रशिक्षण भी कराया जाएगा, जिससे वे प्रशिक्षण के बाद स्वयं का मशरूम उत्पादन शुरू कर सकें।

प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए 1500 रुपये पंजीकरण शुल्क, आधार कार्ड की प्रति और एक पासपोर्ट आकार का फोटो जमा करना होगा। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के ठहरने की व्यवस्था विश्वविद्यालय परिसर में उपलब्ध रहेगी, हालांकि इसका खर्च उन्हें स्वयं वहन करना होगा।

विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. खलील खान ने बताया कि प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया जाएगा। अधिक जानकारी और पंजीकरण के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 9839818899 एवं 8218483463 पर संपर्क कर सकते हैं। विश्वविद्यालय ने देशभर के इच्छुक युवाओं और किसानों से प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...