Kanpur। मेहरबान सिंह का पुरवा स्थित सीएचएस गुरुकुलम में दो दिवसीय केएसएस अंतर विद्यालय टेबल टेनिस प्रतियोगिता (जोन-बी) का समापन हुआ। अंतिम दिन शनिवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा चैंपियन रही, जबकि बालक वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर ने ट्रॉफी जीती
टीम चैंपियनशिप परिणाम के बालिका वर्ग में डीपीएस बर्रा प्रथम, श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर द्वितीय और दून इंटरनेशनल स्कूल व दुर्गा प्रसाद विद्यानिकेतन संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।
बालक वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर प्रथम, डीपीएस बर्रा द्वितीय और दून इंटरनेशनल स्कूल और श्रीराम एजुकेशन सेंटर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।एकल वर्ग के परिणाम के बालक एकल वर्ग में श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर के आदित्य विजेता और डीपीएस बर्रा के दक्ष उपविजेता रहे। जबकि, बालिका एकल वर्ग में डीपीएस बर्रा की आराध्या विजेता और श्री सनातन धर्म एजुकेशन सेंटर की कात्यायनी उपविजेता रही। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के पूर्व सभापति व पूर्व सांसद चौधरी सुखराम सिंह यादव ने विजेताओं को सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि सीएचएस एजुकेशन फाउंडेशन संरक्षिका नीता चौधरी, क्रीड़ा भारती प्रांत मंत्री नीतू कटियार, प्रिंसिपल सीएचएस गुरुकुलम ज्योति विज आदि मौजूद रहीं।


