Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलKanpur : डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंहानिया और जयपुरिया

Kanpur : डीपीएस फुटबॉल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंचे सिंहानिया और जयपुरिया

Kanpur । डीपीएस आजाद नगर व जिला फुटबाल संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जूनियर अंतर स्कूल आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता में मंगलवार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। इसमें सर पदमपत सिंहानिया स्कूल, जयपुरिया स्कूल ने जीत के साथ सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

डीपीएस आजाद नगर स्थित मैदान पर खेले गए पहले मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। ट्राईब्रेकर में सर पदमपत सिंहानिया स्कूल की ओर से अविरल, नवजोत सिंह और शौर्य सागर ने गोल दागे। वहीं डीपीएस की ओर से सामर्थ एकमात्र गोल कर सके। इस प्रकार से सर पदमपत सिंहानिया स्कूल ने डीपीएस को 3-1 से हराकर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का किया।

दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में जयपुरिया स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलनहाउस रूमा को पराजित किया। जयपुरिया की ओर से भाविक जैन, समर्थ गुरनानी और अरहान आलम ने एक-एक गोल किया, जबकि एलन हाउस के लिए अविरल ने एकमात्र गोल दागा। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व राष्ट्रीय वरिष्ठ फुटबॉल खिलाड़ी सनकी रसा युकर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

इस मौके पर फुटबॉल संघ के अजीत सिंह, स्कूल के स्पोर्ट्स इंचार्ज संजय पाल, डीबी थापा, सुनील कुमार, बलविंदर सिंह, शरद, सौरभ आनंद, शमी समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। बुधवार को पहला सेमीफाइनल मैच सरपदमपत सिंहानिया स्कूल बनाम सर सैयद उन्नाव के बीच खेला जाएगा। जबकि दूसरा सेमीफाइनल मैच जयपुरिया बनाम पूर्णचंद्र स्कूल के बीच खेला जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...