Tuesday, May 19, 2026
HomeखेलKanpur : डीकेजी और लीवरपूल की शानदार जीत

Kanpur : डीकेजी और लीवरपूल की शानदार जीत

Kanpur।  केसीए के तत्वाव्धान में जेएनटी वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा आयोजित 14वीं अडंर-12 जेएनटी क्रिकेट लीग में मंगलवार को खेले गये मुकाबलों में डीकेजी और लीवरपूल ने शानदार जीत दर्ज की।
कानपुर साउथ मैदान में खेले गये मुकाबले में डीकेजी एकादश ने अयान पुरोहित के 75 रनों की शानदार पारी के दम पर 25 ओवर में 9 विकेट पर 159 रनों का स्कोर बनाया।

#kanpur

प्राइम इंलाइटेन से शिवांस राय ने पांच विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्राइम एकादश की टीम 25 ओवर में 9 विकेट पर 155 रन ही बना सकी। टीम के ओपनर अभिराम त्रिपाठी (55) और सहर्ष वत्स (58) ने शानदार अर्द्धशतकीय पारियां खेली लेकिन वह टीम को जीत न दिला सके। विजयी टीम से सार्थक सिंह ने 21 रन देकर पांच विकेट निकाले। लीग के दूसरे मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी बालमोल एकादश की पूरी टीम 25 ओवर में 132 रन बना सकी।

टीम से आर्दश सिंह ने सर्वाधिक 39 रन बनाए। गेंदबाजी में सम्राट सिंह ने तीन, शिवांस प्रताप व अविरल आनंद ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में लीवरपूल एकादश ने 24.1 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाते हुए जीत हासिल की। जीत में सार्थक ने 34, यशस्वी ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में अयान अवस्थी ने चार और विशेष ने दो विकेट लिए।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...