Thursday, October 1, 2026
HomeखेलKanpur : जापान में कराटे का दम दिखाएंगे जैपुरिया के पांच खिलाड़ी

Kanpur : जापान में कराटे का दम दिखाएंगे जैपुरिया के पांच खिलाड़ी

ड्रैगन कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे अव्यान, विवान, तनिश, हिबा और अबीर

Kanpur।  जापान के कागोशिमा में होने वाली 30वीं ड्रैगन कप-2026 इंटरनेशनल फुल कांटेक्ट कराटे चैंपियनशिप में कानपुर के पांच युवा कराटे खिलाड़ी भारत की चुनौती पेश करेंगे। सेठ आनंदराम जैपुरिया स्कूल के अव्यान डालमिया, विवान गर्ग, तनिश यादव, हिबा फारूकी और अबीर फारूकी प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए दो अक्टूबर को जापान रवाना होंगे।
क्योकुशिन कराटे फाउंडेशन ऑफ इंडिया की ओर से खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। टीम के साथ कोच वसंत कुमार सिंह भी जापान जाएंगे। वसंत कुमार सिंह इससे पहले कई अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में निर्णायक की भूमिका निभा चुके हैं। पिछले वर्ष मार्च में रूस और कजाकिस्तान में भी उन्होंने निर्णायक की जिम्मेदारी संभाली थी।

खिलाड़ियों के जापान जाने की खबर से विद्यालय में उत्साह का माहौल है। स्कूल के एजुकेशन डायरेक्टर हरीश संदूजा ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की। प्रधानाचार्य गणेश तिवारी, उप प्रधानाचार्य महेश मिश्रा, जूनियर उप प्रधानाचार्य मधुश्री भौमिक, खेल विभाग प्रमुख वीरेंद्र त्रिपाठी, सुशील चंद्रा, सौरभ श्रीवास्तव और अविनाश आकाश ने भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...