Friday, October 2, 2026
HomeखेलKanpur : सिद्धार्थ-नितिका की दमदार दस्तक, जीत के साथ अगले दौर में

Kanpur : सिद्धार्थ-नितिका की दमदार दस्तक, जीत के साथ अगले दौर में

Kanpur । स्व. सीताराम पांडेय स्मृति द्वितीय उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर मेजर बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम के बहुउद्देशीय हॉल में पुरुष और महिला एकल वर्ग के मुकाबले हुए। सिद्धार्थ, शिवम, देवांश और नितिका समेत अन्य खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले दौर में प्रवेश किया।

#kanpur

पुरुष एकल में लखनऊ के सिद्धार्थ मिश्रा ने अविरल कुमार यादव को 30-16 से हराया। अलीगढ़ के शिवम यादव ने मानव रावत को 30-17 और अलीगढ़ के देवांश गोविला ने अमितमय बिस्वास को 30-15 से शिकस्त दी। मेरठ के अथर्व शर्मा ने शिवम शेखर को 30-18 से पराजित किया। सहारनपुर के अंश हांडा ने दिव्यांशु सिंह को 30-4 से हराकर आसान जीत दर्ज की।

प्रयागराज के सौम्य प्रकाश यादव ने आदित्य सागर अग्रहरी को 30-25 और मुजफ्फरनगर के अक्षांश पांडेय ने वैभव ओमर को 30-19 से मात दी। लखनऊ के शौर्य प्रताप सिंह ने मृण्मय यादव को 30-28 के कड़े मुकाबले में हराकर अगले दौर में स्थान बनाया। कानपुर के प्रथम सिंह ने निपुन त्यागी को 30-20 से हराया, जबकि सत्यम कटियार को अवि गुप्ता के खिलाफ वॉकओवर मिला।

महिला एकल में आगरा की दिव्यांशी गौतम ने गाजियाबाद की खुशी को 30-11 से हराया। कानपुर की नितिका भाटिया ने लखनऊ की जयति कुशवाहा को 30-23 से शिकस्त दी। एनईआर की शिवांगी सिंह ने प्रयागराज की अंजुल पटेल को 30-23 और नोएडा की स्नेहा मौर्य ने गाजियाबाद की अद्विता त्यागी को 30-16 से पराजित किया।

अलीगढ़ की अराध्या कुशवाहा ने झांसी की ऋषिका यादव को 30-8 से हराया। मुरादाबाद की तरनजीत कौर बासी ने कानपुर की मुदिता जालान को 30-15, उन्नाव की तान्या कश्यप ने सहारनपुर की गार्गी धीमान को 30-5 और बलिया की श्रेया संतोष ने कानपुर की सिद्धि झा को 30-22 से हराया। आगरा की कुहू ने झांसी की माया कुमारी को 30-28 के रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...