Friday, October 2, 2026
HomeखेलKanpur : बेंच प्रेस में खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत, ऑक्सफोर्ड मॉडल चैंपियन

Kanpur : बेंच प्रेस में खिलाड़ियों ने दिखाई ताकत, ऑक्सफोर्ड मॉडल चैंपियन

पवन, अदिति, आर्यन और आराध्या बने बेस्ट लिफ्टर, डीपीएस कल्याणपुर तीसरे स्थान पर
Kanpur । नवाबगंज स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय में गुरुवार को इंटर स्कूल बेंच प्रेस चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का जोरदार प्रदर्शन किया। बालक और बालिका वर्ग में खिलाड़ियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली।
शानदार प्रदर्शन के दम पर ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने ओवरऑल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया।सब-जूनियर बालक वर्ग में कान्हा सिंह, ऋषभ जायसवाल, अंश सिंह, निखिल यादव, देव ऋषि शुक्ला, यशवर्धन शर्मा और आदित्यनाथ तिवारी ने प्रभावी प्रदर्शन किया। यूथ बालक वर्ग में अक्षत कटियार, आरुष प्रजापति, आर्यन साहू, पियूष राजपूत, पीयूष राज, अंश शुक्ला, अर्पित अग्निहोत्री, आयुष राजपूत, आराध्य अवस्थी, आरव सिंह, यश गुप्ता, रुचिर द्विवेदी, मोहम्मद अदीब और अग्रज सिंह ने दमखम दिखाया।
यूथ बालिका वर्ग में खुशी, सान्वी सिंह, कात्यानी सिंह, आराध्या राठौर, लक्ष्या गुप्ता, रानू तिवारी, आराध्या शुक्ल, अव्या प्रियदर्शनी, हिबा अमन खान, अलनूर मंसूरी, अविका वर्मा, मानवी सिंह और आलिया अमीन ने अपनी प्रतिभा दिखाई।चार खिलाड़ियों ने जीते बेस्ट लिफ्टर के खिताब सब-जूनियर बालक वर्ग में सनातन धर्म स्कूल इंटर कॉलेज के पवन सेठ और बालिका वर्ग में पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय की अदिति वर्मा बेस्ट लिफ्टर चुनी गईं।
यूथ बालक वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के आर्यन साहू और यूथ बालिका वर्ग में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की आराध्या शुक्ला ने यह पुरस्कार हासिल किया।ओवरऑल चैंपियनशिप में ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम, पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय नवाबगंज द्वितीय और डीपीएस कल्याणपुर तृतीय रहा।
विजेताओं को टाटा मोटर्स के सीनियर कोऑर्डिनेटर मंजीत सिंह और मैनेजर अभय सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को नगद पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की।इस अवसर पर कानपुर पावरलिफ्टिंग संघ के सचिव सौरभ गौर सहित अनिल कुशवाहा, मो.जीशान, हरि ओम, तपस्या गौतम, हिमांशु निगम, सौरभ कुमार, हिमांशु कटियार, योगेंद्र कुमार, विराट बाजपेई, अश्वनी त्रिपाठी, कृष्णा, असीम राजपूत एवं विराट आदि उपस्थित रहे।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...