Kanpur। केसीए की सीसीएल टी-20 प्रतियोगिता में सोमवार रात को खेले गए मैच में मेटाडोर फोम ने क्रेजी रेंजर्स को 33 रन से हराया। गंगा बैराज स्थित बीसीए मैदान पर खेले गए दिन-रात के मुकाबले में मेटाडोर फोम ने 20 ओवर में नौ विकेट पर 174 रन का स्कोर खड़ा किया।
इसमें रिजवान अंसारी ने 64 रन, अविरल रावत ने 37 रन बनाए, तो गेंदबाजी में भरत पाण्डे ने चार, रिषभ पाठक ने तीन विकेट अपने नाम किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए क्रेजी रेंजर्स की पूरी टीम 19.5 ओवर में 141 रन पर ऑलआउट हो गई।
टीम से रिषभ पाठक ने जरूर 79 रन की पारी खेली, लेकिन कोई दूसरा बल्लेबाज उनका साथ न निभा सका और जीत को हार का सामना करना पड़ा। वहीं गेंदबाजी में अनिल गुप्ता ने तीन, मिशन गुप्ता व संतोष गुप्ता ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। प्लेयर ऑफ द मैच रिजवान अंसारी को चुना गया।


