Friday, October 2, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज में 93 खिलाड़ियों ने दिखाई चालों की बाजीगरी

Kanpur : शतरंज में 93 खिलाड़ियों ने दिखाई चालों की बाजीगरी

सीएसजेएमयू की टीम के लिए 20 खिलाड़ियों का होगा चयन

Kanpur । डीएवी ट्रेनिंग कॉलेज, सिविल लाइंस के तत्वावधान में आयोजित सीएसजेएमयू अंतर महाविद्यालयी दो दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 11 महाविद्यालयों के 49 और महिला वर्ग में 11 महाविद्यालयों की 44 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर शतरंज की बिसात पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. श्रीकृष्ण पटेल ने चयनित खिलाड़ियों को पदक, ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

#kanpur

उन्होंने सीएसजेएमयू टीम को नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालयी शतरंज प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।विशेष अतिथि सीएसजेएमयू के क्रीड़ा विभाग के डॉ. प्रभाकर पांडेय का स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया।

#kanpur

प्रतियोगिता के निदेशक वीरेश चतुर्वेदी, मुख्य निर्णायक कुसुम शर्मा तथा सहायक निर्णायक विकास निषाद और कमल खेमानी ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इस मौके पर कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव मौजूद रहे।प्रतियोगिता के बाद दोनों वर्गों में 10-10 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से चयनित खिलाड़ियों के नाम शीघ्र घोषित किए जाएंगे।

महिला वर्ग की चयनित खिलाड़ी 26 से 29 अक्टूबर तक सीएसजेएमयू में होने वाली नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं पुरुष वर्ग की चयनित टीम 15 से 18 नवंबर तक एमिटी यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम में होने वाली प्रतियोगिता में उतरेगी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...