मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›खेल›Kanpur : इमरान रहमान की गेंदबाजी से शम्सी पैराडाइज जीता
खेल

Kanpur : इमरान रहमान की गेंदबाजी से शम्सी पैराडाइज जीता

Akash Chaudharyअपडेट: November 24, 2024

शम्सी सुपर ब्लास्टर,शम्सी स्पोर्टिंग क्लब,शम्सी सुपर किंग्स,शम्सी स्पोर्टिग़ ने जीते अपने अपने मुकाबले

Kanpur ।शम्सी प्रीमियर लीग सीजन-12 में रविवार को पांच मैच खेले गए। पहले मैच में मदर टेरेसा मैदान पर शम्सी सुपर ब्लास्टर ने 25 ओवर में 8 विकेट पर 240 रन बनाए। जवाब में शम्सी नाइट राइडर्स की पूरी टीम 21.4 ओवर में 108 रन पर बिखर गई और शम्सी सुपर ब्लास्टर ने 132 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच सादिक रहे।

#kanpur

दूसरे मैच में सप्रू मैदान पर शम्सी स्पोर्टिंग क्लब ने 25 ओवर 4 विकेट पर 289 रन बनाए। जवाब में शम्सी पॉवर हिटर्स ने 24.5 ओवर में 255 रन ही बना सकी और शम्सी स्पोर्टिंग क्लब ने 34 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच वहाब रहे। तीसरे मैच में एलेन हाउस ग्राउंड पर शम्सी ब्लीड ब्लू ने 25 ओवर में 7 विकेट पर 147 रन बनाए। जवाब में शम्सी सुपर किंग्स ने 21.2 ओवर में 2 विकेट पर 150 रन बनाकर मैच 8 विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच जिब्रान रहे।

चौथे मैच में आरपीएसी श्यामनगर मैदान पर शम्सी रेंजर्स ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 200 रन बनाए। जवाब में शम्सी पैराडाइज ने 25 ओवर में 5 विकेट पर 204 रन बनाकर मैच 5 विकेट से जीता। मैन ऑफ द मैच इमरान रहमान को चुना गया। पांचवें मैच में शम्सी स्पोर्टिंग ग्राउंड पर शम्सी स्मेशर्स की पूरी टीम 25 ओवर में 156 रन पर ऑल आउट हुई। जवाब में शम्सी स्पोर्टिग़ ने 19.1 ओवर 157 रन बनाकर 2 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच आमिर रहे।

https://parpanch.com/lucknow-muslim-voters-stopped-from-voting-at-gunpoint-sp-mp-demands-re-election/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *