Wednesday, September 16, 2026
HomeखेलKanpur : शतरंज में केडीएमए बर्रा का दबदबा, छह अंक के साथ...

Kanpur : शतरंज में केडीएमए बर्रा का दबदबा, छह अंक के साथ शीर्ष पर

Kanpur।  बर्रा स्थित पूर्णचंद्र विद्या निकेतन में बुधवार को सीबीएसई जोन-बी की कक्षा नौ से 12 तक के बालकों की शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में जोन-बी के 26 विद्यालयों के 130 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। पांच राउंड में होने वाली प्रतियोगिता के पहले दिन तीन राउंड के मुकाबले के बाद केडीएमए बर्रा ने शीर्ष स्थान बनाया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल राकेश उपाध्याय ने शतरंज की बिसात पर सफेद मोहरों से पहली चाल चलकर किया। इस अवसर पर विद्यालय के क्रीड़ा अधीक्षक विनय पांडेय, प्रतियोगिता की मुख्य निर्णायक (चीफ ऑर्बिटर) रूपा शुक्ला, सहायक ऑर्बिटर के रूप में कमल खेमानी, कुसुम शर्मा और सत्येंद्र सिंह ने जिम्मेदारी संभाली। विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक धीरेंद्र सिंह और संदीप निगम समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कल प्रतियोगिता के शेष दो राउंड के मुकाबले खेले जाएंगे, जिसके बाद विजेता टीमों का फैसला होगा।
परिणाम::::

पहले दिन तीन राउंड के मुकाबलों के बाद केडीएमए बर्रा की टीम छह अंकों के साथ सबसे आगे चल रही है। पांच अंकों के साथ आर्चीज हायर सेकेंडरी स्कूल, इस्कॉनिया एकेडमी और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर श्याम नगर की टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। चार अंकों के साथ आर्मी पब्लिक स्कूल, सुभाष पब्लिक स्कूल, हरमिलाप मिशन, सुघर सिंह एकेडमी, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर जाजमऊ, दुर्गा प्रसाद विद्या निकेतन और डॉ. वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन सेंटर एन-ब्लॉक किदवई नगर की टीमें अगले स्थान पर हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...