सुनील तिवारी अंडर-13 लीग के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण • डॉ. विकास यादव और दिनेश कुमार संभालेंगे कमान
Kanpur। कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा प्रथम सुनील तिवारी अंडर-13 इंटर एकेडमी लीग से चुने गये 30 सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का कैम्प 22 से 28 अक्टूबर तक एचबीटीयू वेस्ट कैंपस में लगेगा। केसीए सचिव दिनेश कटियार ने जानकारी दी कि उक्त कैम्प कोच डा. विकास यादव और सहायक कोच दिनेश कुमार की देखरेख में प्रातः 8.30 बजे से प्रारम्भ होगा।
कैम्प में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में बल्लेबाजों के रूप में उत्कर्ष द्विवेदी, अनंत मिश्रा, कृष्णा यादव, अर्पित रे, आजाद द्विवेदी, रुद्र रावत, वीर सिंह, आर्यन यादव, आदर्श सिंह, शिवांस सिंह, प्रिंस, अनुकल्प सैनी, विकेटकीपर में अमृत सचान, राना अमरेंद्र सिंह तथा गेंदबाजी में हर्षवर्द्धन, सम्राट चंदेल, सजल श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, देवेश कार्तिक, चिन्मय गौर, माधव गुप्ता, नयन सिंह, तेजस ठाकुर, अखण्ड प्रताप, फैज, सूर्यांश सिंह, आर्यन पाल, विराज पाल, कबीर यादव एवं अनुपम शामिल हैं।
—


