Wednesday, January 15, 2025
HomeकानपुरKanpur : विधायक पर टिपण्णी के विरोध में सदन में हंगामा ,सपा...

Kanpur : विधायक पर टिपण्णी के विरोध में सदन में हंगामा ,सपा और भाजपा पार्षदों में धक्का मुक्की

भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने सपा विधायक पर की टिप्पणी,सपा पार्षद रजत बाजपेई ने किया विरोध

Kanpur  । नगर निगम सदन में पार्षदों के बीच जमकर हंगामा हुआ,, दरअसल, सदन में जब पार्षद विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे थे, तभी भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी पर टिप्पणी कर दी

#kanpur

भाजपा पार्षद विकास जायसवाल ने सदन में कहा कि सपा विधायक अमिताभ बाजपेयी दालमंडी के कंपोजिट विद्यालय में जबरदस्ती कार्य करा रहे हैं, जबकि पूर्व में नगर निगम यहां पर विकास कार्य करा चुका है, इसके बावजूद विधायक नगर निगम निधि से विकास कार्य कराकर अपने पत्थर लगा रहे हैं।

#kanpur

भाजपा पार्षद ने सपा विधायक पर गुंडागर्दी करने का आरोप लगाया, भाजपा पार्षद की इस टिप्पणी पर सपा पार्षद भी उत्तेजित हो गए और सपा विधायक को गुंडा कहे जाने पर विरोध जताया।यह विरोध धीरे धीरे दोनों पक्षों के ​बीच विवाद में बदल गया और जनता के मुद्दों को छोड़ पार्षद आपस में भिड़ गए।

#kanpur

इस दौरान सपा और भाजपा पार्षदों में आपस में धक्कामुक्की भी हुई,​ जिसमें सदन में लगे माइक के कई तार टूट गए, हंगामा बढ़ता देखकर महापौर ने कुछ देर के लिए सदन स्थगित कर दिया।

https://parpanch.com/wp-admin/post.php?post=5292&action=edit

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

Kanpur: अब दिसंबर में होंगे यूपीसीए के रजिस्ट्रेशन

यूपीसीए की क्रिकेट डेवलपमेंट कमेटी की बैठक में लिया गया फैसलाKanpur: उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन अब दिसंबर में होंगे। मंगलवार को कानपुर स्थित...