मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंThursday, 5 November 2026
विज्ञापन
होम›कानपुर›Kanpur : कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ–जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजा बरामद
कानपुर

Kanpur : कानपुर सेंट्रल पर आरपीएफ–जीआरपी की बड़ी कार्रवाई, 28 किलो गांजा बरामद

Akash Chaudhary

Kanpur।  मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम ने 28 जनवरी 2026 को कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की। गश्त के दौरान हैरिसगंज पुल के पास संदिग्ध दो व्यक्तियों को रोका गया। तलाशी में उनके पिठ्ठू बैग से 22 बंडल गांजा बरामद हुआ। कुल वजन 28 किलो 623 ग्राम था।

पुलिस ने आरोपियों की पहचान गौतम राय निवासी पटना (बिहार) और महेश अहिरवार निवासी टीकमगढ़ (मध्य प्रदेश) के रूप में की। दोनों को जीआरपी थाना ले जाकर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे ओडिशा के भुवनेश्वर से गांजा लाकर कानपुर और आसपास के क्षेत्रों में बेचते थे। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।आरपीएफ और जीआरपी ने बताया कि रेलवे परिसर में नशे के कारोबार पर विशेष नजर रखी जा रही है। यात्रियों और स्थानीय लोगों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत सुरक्षा बल को दें।

यह कार्रवाई रेलवे मार्ग के माध्यम से मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उठाए गए लगातार कदमों का हिस्सा है। अधिकारियों का कहना है कि भविष्य में ऐसे अभियान और तेज किए जाएंगे ताकि कानपुर सेंट्रल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा कड़ी बनी रहे।