Monday, April 27, 2026
HomeकानपुरKanpur : गर्मी में फरियादियों को राहत, डीएम ने जनता दर्शन में...

Kanpur : गर्मी में फरियादियों को राहत, डीएम ने जनता दर्शन में शुरू कराई निःशुल्क मट्ठा सुविधा

निःशुल्क छाछ-मट्ठा, एसी वेटिंग रूम, पर्याप्त कुर्सियां और आरओ पानी की व्यवस्था

 

Kanpur । भीषण गर्मी के बीच कलेक्ट्रेट में आयोजित जनता दर्शन में आने वाले फरियादियों के लिए राहत की ठोस व्यवस्था शुरू कर दी गई है। जिलाधिकारी की पहल पर यहां दूरदराज से बड़ी संख्या में पहुंचने वाले लोगों को प्रतीक्षा के दौरान निःशुल्क छाछ-मट्ठा उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उन्हें गर्मी में काफी राहत मिल रही है।

सुबह से ही अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले लोग वेटिंग रूम में बैठकर मट्ठा पीते नजर आए। लंबी दूरी तय कर आए कई फरियादी यहां कुछ देर ठहरकर राहत महसूस करते दिखे और इस व्यवस्था को उपयोगी बताते नजर आए।

जिलाधिकारी की पहल पर वेटिंग रूम में बैठने की व्यवस्था को और सुव्यवस्थित किया गया है। पर्याप्त कुर्सियां उपलब्ध कराई गई हैं, जिससे फरियादी आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें। कक्ष में एसी की सुविधा के साथ स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ वाटर भी उपलब्ध है, जिससे गर्मी के बीच वातावरण संतुलित बना रहता है। जनता दर्शन के दौरान वेटिंग रूम में बैठे लोग मट्ठा पीते हुए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। गर्मी के बीच यह व्यवस्था फरियादियों को राहत देती नजर आई।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!