Monday, April 20, 2026
HomeकानपुरKanpur : नरवल में ‘फर्जी अस्पताल’ पर छापा: एक सील, दूसरे को...

Kanpur : नरवल में ‘फर्जी अस्पताल’ पर छापा: एक सील, दूसरे को नोटिस

बिना रजिस्ट्रेशन चल रहा था इलाज, मौके पर न डॉक्टर मिले न रिकॉर्ड

Kanpur। नरवल क्षेत्र में अवैध अस्पतालों पर प्रशासन की सख्ती गुरुवार को देखने को मिली, जब एसडीएम विवेक कुमार मिश्रा की अगुवाई में टीम ने छापेमारी कर एक अस्पताल को सील कर दिया, जबकि दूसरे को नोटिस थमा दिया। कार्रवाई के दौरान चौंकाने वाली लापरवाहियां सामने आईं—जहां मरीजों का इलाज तो हो रहा था, लेकिन न कोई पंजीकरण था और न ही जिम्मेदार स्टाफ।

#kanpur

नरवल मोड़ स्थित श्रेयांश अस्पताल में टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। जांच में खुलासा हुआ कि बिना किसी वैध रजिस्ट्रेशन के मरीजों को भर्ती कर इलाज किया जा रहा था। मौके पर न तो डॉक्टर मिले और न ही कोई अधिकृत दस्तावेज। गंभीर अनियमितताओं को देखते हुए प्रशासन ने अस्पताल को तत्काल सील कर दिया।

इसके बाद टीम महाराजपुर-हाथीपुर हाईवे स्थित आरएस अस्पताल पहुंची। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर, ड्रिप और कई बेड मिलने से अस्पताल संचालन के संकेत मिले, लेकिन मौके पर न मरीज थे और न ही डॉक्टर। केवल एक केयरटेकर मिला, जो कोई कागज नहीं दिखा सका।

इस पर प्रशासन ने संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया।एसडीएम ने साफ कहा कि बिना पंजीकरण अस्पताल चलाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि लोगों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त लगाम लगाई जा सके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!