Saturday, February 7, 2026
HomeखेलKanpur: इंटर स्कूल ताइक्वांडो में रघुराज और श्रेया ने जीता स्वर्ण

Kanpur: इंटर स्कूल ताइक्वांडो में रघुराज और श्रेया ने जीता स्वर्ण

Kanpur: बर्रा स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय द्वितीय इंटर स्कूल ताइक्वांडो चैंपियनशिप हुई। प्रतियोगिता में 25 स्कूलों के लगभग 350 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
उद्घाटन उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के महासचिव रजत आदित्य दीक्षित ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर स्कूल की प्रधानाचार्या जयंती मित्रा, अरुण सोनी, बासुकीनाथ ओझा, मदनलाल, अरविंद कुमार, शशि रतन शुक्ला, शैलेंद्र खरे, अनूप, देव परोपकार सेवा संस्थान के अध्यक्ष प्रमोद सिंह आदि मौजूद रहे। यह जानकारी कानपुर ताइक्वांडो के कन्वीनर सतीश कुमार ने दी।
प्रतियोगिता के विजेता

पीवी वर्ग बालक पूमसे में दुर्गा प्रसाद हंसपुरम केे रघुराज प्रसाद ने स्वर्ण, दिव्यांग सिंह ने रजत जीता। येलो बेल्ट वर्ग में लिटिल फोकस के दिशान अग्रवाल ने स्वर्ण, ग्रीन वन बेल्ट में एचबी स्कूल के अथर्व दीक्षित ने स्वर्ण, ब्लैक बेल्ट में डीपीएस बर्रा के दिव्यांश सरोज ने स्वर्ण पदक जीता।
पीवी वर्ग बालिका पूमसे में दुर्गा प्रसाद की श्रेया प्रजापति ने स्वर्ण जीता। सबजूनियर वर्ग बालिका पूमसे में दुर्गा प्रसाद की अनीता सिंह, आरोही सिंह और डीपीएस आजादनगर की सिद्रा ने स्वर्ण पदक जीता। दुर्गा प्रसाद की अन्य दीक्षित, दक्षता सिंह व वीएस सिंह ने रजत पदक जीता। दुर्गा प्रसाद की गौरी दीक्षित, रम्या शुक्ला, सृष्टि, मांडवी सिंह और आरुषी चौधरी ने कांस्य पदक जीता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...