ग्रीन पार्क में चार जिलों के 50 खिलाड़ियों ने ट्रायल में दिखाया दम
Kanpur । राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए कानपुर मंडल की टीम का चयन गुरुवार को घोषित किया जाएगा। बुधवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में आयोजित मंडलीय ट्रायल में फर्रुखाबाद, औरैया, कानपुर देहात और कानपुर नगर के 50 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर टीम का चयन किया जाएगा।
ग्रीन पार्क हॉस्टल के क्रिकेट प्रशिक्षक शिव प्रताप सिंह ने ट्रायल प्रक्रिया पूरी कराई। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में आयोजित होगी। कानपुर मंडल की टीम 21 अक्टूबर की शाम को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए आजमगढ़ रवाना होगी।


