रणजी ट्रॉफी: कप्तान आर्यन जुयाल के नेतृत्व में 18 अक्टूबर से होगा दूसरा मुकाबला
Kanpur। बिहार को चारों खाने चित करने के बाद उत्तर प्रदेश की टीम रणजी ट्रॉफी में गोवा के खिलाफ 18 अक्टूबर से होने वाले दूसरे मुकाबले के लिए गुरुवार को कानपुर पहुंचेगी। ग्रीन पार्क स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पूर्व उप्र की टीम मुख्य कोच ज्ञानेंद्र पाण्डेय व असिस्टेंट कोच राहुल सप्रू की देखरेख में 16 व 17 अक्टूबर को अभ्यास कर गोवा के खिलाफ अपनी तैयारियां शुरू करेगी।
यूपीसीए के सीईओ अंकित चटर्जी ने बताया कि रणजी ट्रॉफी में इस बार उप्र ने अपने अभियान की शुरुआत काफी धमाकेदार की है। टीम ने बिहार मैच के तीसरे ही दिन एक पारी और 267 रनों से रौंदा है। अब कप्तान आर्यन जुयाल के नेतृत्व में पूरी टीम 15 को शहर पहुंचकर अपनी तैयारियों में जुट जायेगी।


