Wednesday, October 14, 2026
HomeखेलKanpur : केसीए-ब्लू ने तीन विकेट से दर्ज की जीत

Kanpur : केसीए-ब्लू ने तीन विकेट से दर्ज की जीत

Kanpur । कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (केसीए) की ओर से आयोजित स्व. मोतीराम (एडवोकेट) अंडर-15 क्रिकेट प्रतियोगिता के कैंप के लिए चुने गए 30 खिलाड़ियों के बीच बुधवार को कानपुर साउथ मैदान पर मुकाबला खेला गया। इसमें केसीए-ब्लू ने केसीए-रेड को तीन विकेट से हराया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए केसीए-रेड की टीम 33.4 ओवर में 151 रन पर सिमट गई। विशेष अग्निहोत्री ने 62, शिवांश कुमार सिंह ने 34 और अभिनव कुमार पाठक ने 17 रन बनाए। केसीए-ब्लू की ओर से इशांत रावल ने तीन और अनव त्रिपाठी ने दो विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी केसीए-ब्लू की टीम ने 38.3 ओवर में सात विकेट पर 152 रन बनाकर जीत दर्ज की। वैदिक दीक्षित और राजवीर मल्होत्रा ने 40-40 रन बनाए, जबकि विवान गांधी ने 25 और राघवेंद्र पाल ने 34 रन बनाकर नाबाद रहे। केसीए-रेड की ओर से सजल श्रीवास्तव ने चार और राज सिंह ने एक विकेट लिया।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...