Wednesday, October 14, 2026
HomeखेलKanpur : 15 से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Kanpur : 15 से जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता

Kanpur । कानपुर जिला खो-खो संघ और कानपुर ओलंपिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में 15 और 16 अक्तूबर को जिला स्तरीय अंतरविद्यालयी आमंत्रण खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। पीरोड स्थित हरसहाय कॉलेज के खेल मैदान पर होने वाली प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन सचिव कैलाश वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन गुरुवार सुबह 10 बजे होगा।

इसमें शहर के विभिन्न विद्यालयों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। नॉकआउट आधार पर होने वाली प्रतियोगिता का उद्देश्य स्कूली स्तर पर खो-खो को बढ़ावा देने के साथ उभरती खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...