14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद में होगी प्रतियोगिता, बालक वर्ग से सात और बालिका वर्ग से छह खिलाड़ियों का चयन
Kanpur। राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स मीट-2026 के लिए जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन, कानपुर ने 13 खिलाड़ियों की टीम घोषित कर दी है। चयनित खिलाड़ी 14 से 16 नवंबर तक हैदराबाद, तेलंगाना स्थित बाइक्स विश्वविद्यालय में होने वाली प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
टीम में अंडर-14 और अंडर-16 बालक वर्ग से सात, जबकि बालिका वर्ग से छह खिलाड़ियों का चयन किया गया है।बालक वर्ग: ऋषभ पाल, वैभव सिंह, कृष्णा श्रीवास्तव, सौर्य वर्धन कपूर, गौरव तिवारी, सादिक अली और उत्कर्ष सिंह।
बालिका वर्ग: वेदिका शुक्ला, कृति महेश्वरी, अनुशिका यादव, नित्या द्विवेदी, प्रियंका राजपूत और तान्या सैनी।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव डॉ. नरेश कुमार चौधरी ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने और कानपुर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।


