Wednesday, April 22, 2026
HomeकानपुरKanpur : पुष्पा गैस एजेंसी पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

Kanpur : पुष्पा गैस एजेंसी पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

छापेमारी में खुली लापरवाही, उपभोक्ताओं को समय पर नहीं मिल रही थी गैस

Kanpur। घरेलू गैस आपूर्ति में लगातार मिल रही शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए खलासी लाइन स्थित पुष्पा गैस एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति) राजेश कुमार के निर्देश पर की गई जांच में गंभीर अनियमितताएं मिलने के बाद एजेंसी के लाइसेंस निलंबन की संस्तुति इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन को भेजी गई है।

जिला पूर्ति विभाग को मिल रही शिकायतों में उपभोक्ताओं ने आरोप लगाया था कि ऑनलाइन बुकिंग के बावजूद समय से गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं हो रही है। इस पर जिला पूर्ति अधिकारी, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और पूर्ति निरीक्षकों की संयुक्त टीम ने एजेंसी के शोरूम व कार्यालय पर औचक छापा मारा।

छापेमारी के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद मिले, जो गैस न मिलने से आक्रोशित थे। जांच में एजेंसी का प्रोपराइटर और मैनेजर अनुपस्थित मिले, जबकि कर्मचारियों के पास गैस स्टॉक, आवंटन व वितरण से जुड़े आवश्यक अभिलेख भी नहीं थे। टीम ने मौके पर उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए, जिनमें समय से गैस न मिलने की पुष्टि हुई।

इसके बाद टीम मेनावती मार्ग स्थित गैस गोदाम पहुंची, जहां ताला बंद मिला। प्रारंभिक जांच में एजेंसी द्वारा न केवल लापरवाही, बल्कि जांच में सहयोग न करने की बात भी सामने आई है।

एडीएम ने कहा कि उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराना एजेंसियों की जिम्मेदारी है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
उधर, जिला पूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम में 18 मार्च को 35 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 8 का निस्तारण कर दिया गया है। शेष शिकायतों पर कार्रवाई जारी है। अधिकारियों के मुताबिक जिले में गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और आपूर्ति व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जा रही है।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...
error: Content is protected !!