मुख्य खबरों पर जाएँ
परपंच न्यूज़ कानपुर और आसपास की भरोसेमंद खबरेंSunday, 8 November 2026
विज्ञापन
होम›अवर्गीकृत›Kanpur : पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2077 बूथों पर 1,85,755 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक
अवर्गीकृत

Kanpur : पोलियो अभियान का शुभारंभ, 2077 बूथों पर 1,85,755 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक

Akash Chaudharyअपडेट: December 8, 2024

पोलियो से बचाव के लिए ओपीवी व आईपीवी बेहद सुरक्षित व प्रभावी: सीएमओ

Kanpur  ।जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो (लकवा) से बचाव के लिए ओरल पोलियो वायरस वैक्सीन (ओपीवी) व फ्रेक्शनल इनएक्टिव पोलियो वायरस वैक्सीन (एफआईपीवी) बेहद सुरक्षित और प्रभावी है। इसलिए बच्चों का पोलियो से बचाव बेहद जरूरी है।यह बात रविवार को सीएमओ डॉ आलोक रंजन ने डफरिन में पोलियो उन्मूलन अभियान के शुभारम्भ के दौरान कहीं।

#kanpur

इस दौरान सीएमओ सहित जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ यूवी सिंह ने जन्म से लेकर पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्राप “दो बूंद ज़िन्दगी की” पिलाई। उन्होंने बताया की रविवार को कुल 2077 बूथों पर 1,85,755 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गयी। साथ ही बताया की 9 दिसम्बर से 13 दिसम्बर तक स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जाकर दवा पिलाएंगी । छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाने के लिए 16 दिसम्बर को बी टीम चलेगी। इस दौरान प्रमुख चिकित्सक अधीक्षिका डॉ रूचि जैन एवं सहयोगी संस्था विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ डॉ हेमंत अधिकारी, शहरी समन्वयक डॉ अरशद अली, यूएनडीपी के वीसीसीएम धनंजय सिंह सहित यूनिसेफ के डीएमसी फ़ुजैल अहमद सिद्दीकी व चिकित्सालय के अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ यूवी सिंह ने बताया कि जनपद में जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के करीब 5.51 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही बताया की अभियान के दौरान उपलब्ध कराई जाने वाली दवा कोल्ड चेन में रखी जाती है जो पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है । नजदीकी बूथ के बारे में जानकारी के लिए लोगों को आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से सम्पर्क करना चाहिए । उन्होंने बताया की उन्होंने विश्व स्वास्थ्य संगठन के एसएमओ सहित कोल्ड चैन हरजिंदर नगर, कैंट व कृष्णा नगर का निरीक्षण भी किया।

लाभार्थियों के बोल

अपनी 10 माह की बिटिया पोलियो की ड्राप पिलाने पहुँचे सुतरखाना मोहल्ला निवासी चेतना गुप्ता ने कहा कि आज हमने अपने बच्चे को पोलियो ड्रॉप की दवा पिलवाई। सभी लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलानी चाहिए। एक अन्य लाभार्थी रामकुमार ने कहा कि आज हमने अपने बच्चों को पोलियो की ड्राप पिलवाई और सभी प्रकार के टीके सरकारी टीकाकरण केंद्र से ही लगवाएं हैं। सभी लोगों को अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलानी चाहिए और नियमित टीकाकरण भी समय अनुसार अवश्य कराना चाहिए।

पोलियो लाइलाज, बचाव जरूरी – एडी हेल्थ

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा मंडल स्तरीय अधिकारियों को पल्स पोलियो अभियान के निरीक्षण के लिए जिले आवंटित किये गए हैं। चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कानपुर मंडल की अपर निदेशक (एडी हेल्थ) डॉ संजू अग्रवाल को जिला कानपुर नगर व कानपुर देहात आवंटित किया गया है जिसके क्रम में रविवार को एडी हेल्थ ने कानपुर नगर में पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद के एमा सरसौल, महाराजपुर, सरल हॉस्पिटल, हरजिंदर नगर डीटीसी में बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाकर सघन अभियान का शुभारंभ किया।

दौरान उन्होंने बूथों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने अभिभावकों को अपने शून्य से लेकर पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने के लिये प्रेरित भी किया। उन्होंने कहा कि पोलियो लाइलाज बीमारी है, जो बच्चों में दिव्यांगता का प्रमुख कारण है। बच्चों को “डबल सुरक्षा” सुनिश्चित करने के लिए दो बूंद जिन्दगी की खुराक हर बार पिलाई जाना जरुरी है। पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत वर्ष 1995 से हुई थी, जिसका उद्देश्य भारत को सतत पोलियो मुक्त बनाए रखना है।

https://parpanch.com/kanpur-brother-beats-sister-and-breaks-head-report-filed/

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *