Monday, August 31, 2026
HomeखेलKanpur : अजेय मेरठ को हराकर नोएडा प्लेऑफ में वर्षा बाधित 5-5...

Kanpur : अजेय मेरठ को हराकर नोएडा प्लेऑफ में वर्षा बाधित 5-5 ओवर के मुकाबले में पांच विकेट से हराया

पांच विकेट लेकर शिवा सिंह बने सुपर किंग

Kanpur । शिवा सिंह की शानदार गेंदबाजी के दम पर नोएडा सुपरकिंग्स ने रविवार को ग्रीनपार्क में खेले गये वर्षा बाधित दूसरे 5-5 ओवर के मुकाबले में अजेय मेरठ मेवरिक्स को छह विकेट से हराकर प्लेऑफ की सीट भी हासिल कर ली। अपने आखिरी मैच में पांचवीं जीत हासिल कर नोएडा दस अंकों के साथ अगले दौर में प्रवेश करने में कामयाब रही।

#kanpurवहीं मेरठ को 9वें मैच में पहली हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेरठ ने पांच ओवर में पांच विकेट पर 33 रन बनाए। डकवर्थ लुइस नियम से नोएडा को 35 रन का लक्ष्य मिला जो उसने 3.3 ओवर में पांच विकेट पर 38 रन बनाकर हासिल कर लिया।

#kanpur

डकवर्थ लुइस नियम के तहत संशोधित होकर मिले 35 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नोएडा को पहला ही झटका पांचवीं गेंद पर माधव कौशिक का लगा। वह बिना खाता खोले आरुष गोयल का शिकार हुए। दूसरा ओवर फेंकने उतरे नदीम ने तीसरी, पांचवीं और आखिरी गेंद पर तीन विकेट लेकर मैच में रोमांच पैदा किया। सबसे पहले उन्होंने रवि सिंह (17) को क्लीन बोल्ड किया, इसके बाद प्रशांतवीर को 2 और अनिवेश चौधरी को बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखायी। 3.2 ओवर में शिवा सिंह दो रन बनाकर अंश द्विवेदी की गेंद पर युवराज को कैच थमा बैठे।

हालांकि वह जब आउट हुए तो स्कोर 32 रन बन चुका था और आदित्य शर्मा ने नाबाद दस रन बनाते हुए टीम को 3.3 ओवर में पांच विकेट पर 38 रन बनाते हुए शानदार जीत दिलायी।

पहला मुकाबला खत्म होते ही बारिश के कारण मैच ढाई घंटे बाद 12-12 ओवर का कराने का फैसला लिया गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेरठ मेवरिक्स के ओपनर स्वास्तिक चिकारा ने कुणाल त्यागी की पहली गेंद पर चौका और दूसरी पर सिंगल लिया ही था कि बारिश एक बार फिर मैदान में होने लगी।

ऐसा लगने लगा कि मैच अब रद हो जायेगा लेकिन लीग के आखिरी चरण को देखते हुए बारिश रुकने का इंतजार किया गया और रात 11 बजे से मैच पांच-पांच ओवर का कराया गया। जिसमें मेरठ ने तेजी से रन बटोरने की शुरुआत की। हालांकि दूसरे ओवर की अंतिम गेंद पर चिकारा 14 रनों पर प्रशांतवीर की गेंद पर स्टम्प आउट हो गये। नए बल्लेबाज अक्षय दुबे और कप्तान दिव्यांश जोशी को बिना खाता खोले ही शिवा सिंह ने पवेलियन की राह दिखायी। दूसरे छोर पर खड़े इशु शर्मा (16) भी अधिक स्कोर नहीं बना सके और प्रशांतवीर की गेंद पर क्लीन बोल्ड हुए।

30 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद लगातार शिवा सिंह ने पारी के अंतिम ओवर में तीन विकेट लेते हुए मेरठ को पांच ओवर में 33 रनों पर रोक दिया। उन्होंने दिनेश कुमार, राहुल राजपाल को एक-एक रन और युवराज सिंह को बिना खाता खोले पवेलियन भेजते हुए अपने पांच विकेट पूरे किये। आरुष गोयल एक रन बनाकर नाबाद लौटे। नोएडा से शिवा ने छह रन देकर पांच और प्रशांतवीर ने दो विकेट झटके।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...