Friday, September 11, 2026
HomeकानपुरKanpur : सीएसजेएमयू में बिना हेलमेट नहीं मिलेगी एंट्री, ‘नो हेलमेट, नो...

Kanpur : सीएसजेएमयू में बिना हेलमेट नहीं मिलेगी एंट्री, ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ लागू

दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य, सड़क सुरक्षा को लेकर कुलपति की अपील

Kanpur ।  छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) ने सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए परिसर में ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान लागू कर दिया है। अब विश्वविद्यालय परिसर में दोपहिया वाहन से आने वाले किसी भी व्यक्ति को बिना हेलमेट प्रवेश नहीं मिलेगा। इस संबंध में कुलसचिव राकेश कुमार मिश्रा ने कार्यालय आदेश जारी कर शिक्षकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और अन्य आगंतुकों के लिए हेलमेट पहनना अनिवार्य कर दिया है।

कुलसचिव ने बताया कि यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन और मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली जनहानि को कम करना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था को बढ़ावा देना है। आदेश के अनुसार परिसर में दोपहिया वाहन चलाने या उस पर सवार होकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को मानक गुणवत्ता का हेलमेट पहनना होगा। बिना हेलमेट प्रवेश करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी विभागों, संकायों, संस्थानों और कार्यालयों को निर्देश दिए हैं कि वे आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराएं और सभी को हेलमेट के प्रति जागरूक करें। कुलसचिव ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। छोटी-सी सावधानी कई अनमोल जिंदगियां बचा सकती है।

कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और अभिभावकों से अपील की कि वे सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और ‘नो हेलमेट, नो एंट्री’ अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने वाहन चलाते समय गति सीमा का पालन करने, मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने की भी सलाह दी।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...