फीता काटकर शुरू हुआ सत्र, विशेषज्ञों ने फिटनेस के लिए स्विमिंग अपनाने की दी सलाह
Kanpur । दि गैंजेस क्लब लिमिटेड में स्विमिंग पूल के नए सत्र का शुभारम्भ विधिवत पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के साथ रविवार को किया गया। क्लब के चेयरमैन मलिक विजय कपूर ने फीता काटकर सत्र की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कपूर ने कहा कि गैंजेस क्लब का स्विमिंग पूल आधुनिक सुविधाओं से युक्त है और यह शहर के प्रमुख स्विमिंग स्थलों में से एक है। उन्होंने तैराकी को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकारी बताते हुए इसे जीवनशैली में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्विमिंग एक ऐसा व्यायाम है, जो जोड़ों पर कम दबाव डालते हुए शरीर को फिट रखता है। यह हृदय को मजबूत बनाता है।
, रक्त संचार को बेहतर करता है और हृदय रोगों के खतरे को कम करने में सहायक होता है। चेयरमैन विजय कपूर ने यह तनाव और अवसाद को कम कर मानसिक स्वास्थ्य को भी सुदृढ़ बनाता है। तैराकी वजन नियंत्रण, फेफड़ों की क्षमता बढ़ाने और मांसपेशियों को मजबूत करने में भी कारगर है।
नियमित अभ्यास से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार होता है और स्मृति से जुड़ी समस्याओं के जोखिम को कम किया जा सकता है। इस मौके पर आनरेरी जनरल सेक्रेटरी नवीन मल्होत्रा, अरुण वाचवा, सतदीप सिंह, कार्तिक कपूर, श्रीमती रमन कपूर, गिरीश गुप्ता सहित प्रबंध समिति के सदस्य मौजूद रहे।


