Mumbai । बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन एक बार फिर अपने फैंस के लिए फिल्मों की झड़ी लगाने को तैयार हैं। आने वाले समय में उनकी पांच बड़ी फिल्में रिलीज़ के लिए कतार में हैं, जिनमें से ज्यादातर सुपरहिट फ्रेंचाइजी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल हैं। कॉमेडी, एक्शन, सस्पेंस और हॉरर—हर जॉनर में अजय का दमदार अंदाज़ देखने को मिलेगा।
सबसे ज्यादा चर्चा गोपमाल 5 को लेकर है, जिसका निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे हैं। हाल ही में जारी टीज़र वीडियो ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि इसमें अक्षय कुमार की कॉमिक-निगेटिव भूमिका और Sharman Joshi की वापसी ने सरप्राइज फैक्टर को और मजबूत कर दिया है। फिल्म में अरशद वारसी तुसार कनपुर कुणाल खेमू और Shreyas श्रेयस तलपड़े जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।
क्राइम-थ्रिलर पसंद करने वालों के लिए दृश्यम 3 होगी, जो 2 अक्टूबर को रिलीज़ के लिए तैयार मानी जा रही है। इस फ्रेंचाइजी का मलयालम वर्जन, जिसमें मोहनलाल मुख्य भूमिका में हैं, पहले ही चर्चा में है।
हॉरर-थ्रिलर के शौकीनों के लिए Shaitaan 2 भी लाइन में है। पहली फिल्म Shaitaan में अजय देवगन और Jyothika की जोड़ी को काफी सराहना मिली थी, और अब इसके सीक्वल से भी बड़ी उम्मीदें हैं।
एक्शन फ्रंट पर भोला2 दर्शकों के लिए बड़ा आकर्षण होगा। भोला की सफलता के बाद इसका अगला भाग और ज्यादा बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है।
कॉमेडी एंटरटेनमेंट का तड़का धमाल 4 में देखने को मिलेगा। “टोटल धमाल” के बाद यह फ्रेंचाइजी फिर से दर्शकों को हंसाने लौट रही है।
इन सबके अलावा अजय देवगन एक नई एक्शन फिल्म Ranger में भी नजर आएंगे, जिसमें उनके साथ संजय दत्त और तमन्ना भाटिया के शामिल होने की चर्चा है।
कुल मिलाकर, अजय देवगन का आने वाला फिल्मी सफर दर्शकों के लिए फुल एंटरटेनमेंट पैकेज साबित होने वाला है, जहां हर जॉनर में उनका अलग अंदाज़ देखने को मिलेगा।


