गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट में दमदार प्रदर्शन, गेंदबाजों ने भी निभाई अहम भूमिका
Kanpur । डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप क्रिकेट एकेडमी की ओर से डॉ. नागेन्द्र स्वरूप की स्मृति में आयोजित गोल्ड कप (कैश मनी) क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबले में कानपुर ब्लू ने चंबल वारियर्स को 25 रन से हराया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए मुकाबले में कानपुर ब्लू टीम ने 20 ओवर में चार विकेट पर 153 रन बनाए। टीम से तनिष ने 100 रन की शतकीय पारी व रवि ने 26 रन बनाए, तो गेंदबाजी में मो. गाजी ने दो, अर्जुन ने एक को आउट किया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए चंबल वारियर्स की पूरी टीम 18.1 ओवर में 128 रन पर सिमट गई। टीम से अर्जुन ने 48, दीपक सिंह ने 17 व मो. आर्यान ने 16 रन बनाए, तो गेंदबाजी में हुसैन, ऋषि ठाकुर ने दो-दो और आयुष्मान ने एक को आउट किया। प्लेयर ऑफ द मैच तनिष को चुना गया।


