Friday, September 11, 2026
HomeखेलKanpur : गंगा सिटी में 13 को होंगे माउंटेन बाइक व ट्रैक...

Kanpur : गंगा सिटी में 13 को होंगे माउंटेन बाइक व ट्रैक साइकिलिंग ट्रायल

Kanpur । उत्तर प्रदेश स्टेट माउंटेन बाइक साइकिल तथा ट्रैक साइकिलिंग के ट्रायल 13 सितम्बर को गंगा सिटी में आयोजित किये जायेंगे। उप्र साइकिलिंग एसोसिएशन के महासचिव आरके गुप्ता ने जानकारी दी कि रविवार को होने वाले ट्रायल गंगा सिटी में गेट नंबर-2 के अंदर चार किमी. के रोड सर्किट में सुपर 10 बजे से होंगे।

जिसमें एनआईएस कोच अवधेश कुमार विश्वकर्मा को राष्ट्रीय संघ ने पर्यवक्षेक नियुक्त किया है। इस ट्रायल में 12 वर्ष से लेकर ओपन वर्ग तक के पुरुष व 23 वर्ष तक की महिला खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकती हैं। इच्छुक खिलाड़ी अपने मूल प्रमाणपत्र व फोटो के साथ सुबह आठ बजे तक रिपोर्ट कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आरके गुप्ता 9450935050 और ब्रजेश शुक्ला 6394352858 से संपर्क कर सकते हैं।

MOST POPULAR

New Delhi : वैष्णो देवी यात्रा में हादसा: भूस्खलन से 5 श्रद्धालुओं की मौत, 14 घायल

डोडा में भी बादल फटने से तबाही देखे विडीयो New Delhi । जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में माता वैष्णो देवी मंदिर मार्ग पर भूस्खलन की भयावह घटना हुई है।अर्धकुंवारी क्षेत्र...